फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमएसएमई, जीएसटी और साइबर सुरक्षा पर की चर्चा

विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
आगरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को अतिथि वन में एमएसएमई, जीएसटी और साइबर सुरक्षा पर व्यापारियों संग चर्चा की। उन्हें साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया और जीएसटी की बारीकियां बताईं। एमएसएमई की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। वित्तीय साक्षरता के प्रति लोकेश तिवारी और विशाल शर्मा ने जागरूक किया। जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने एमएसएमई की ऋण योजनाओं के बारे में पूछा। ब्याज और सीएम स्वरोजगार योजना पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को वित्तीय साक्षरता और नई योजनाओं से अपडेट होना जरूरी है। हिमांशु बंसल, सचिन, दीप मित्तल, प्रीति, विपुल, राजीव गुप्ता, शिव बहादुर, लव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें