फोटो20कासगंज में बैठक करते लघु उधोग भारती के सदस्य । स्रोत-विज्ञप्ति
कासगंज। लघु उद्योग भारती की जिला कार्यकारिणी की बैठक में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर उद्यमियों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेश मुख्यालय को समस्याओं से जुड़े बिंदुओं को भेजने का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण माहेश्वरी ने की। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में जीएसटी रिटर्न की अंतिम तिथि पर अवकाश का दिन होने पर उसे अगले कार्य दिवस तक बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया। वहीं ई-वे बिल पोर्टल में प्राकृतिक आपदा में माल खराब होने या वाहन वापसी होने की सूचना जोड़े जाने का बिंदु भी उठाया गया। शहर में नया औद्योगिक आस्थान बनाने और कंपनीज एक्ट में ऑडिट ट्रेल से छोटे उद्यमियों को राहत देने के लिए न्यूनतम टर्न ओवर सीमा तय करने का प्रस्ताव पारित किया गया। निजी वाहनों का सरकारी उपयोग बिना टैक्सी परमिट करने पर रोक लगाई जाए। मोबाइल से चालान में पारदर्शिता, छोटे शहरों में हेलमेट की अनिवार्यता में ढील देने का प्रस्ताव पारित किया गया। उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए इन प्रस्तावों के माध्यम से सुधार होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गौरी शंकर शर्मा, सुधीर शर्मा, दीपक गोयल, अरुण माहेश्वरी, भवानी शंकर शर्मा, सुबोध मित्तल, अमलेंदु शर्मा, गोपाल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।