अग्निकांड हो या बाढ़, भूकंप आए या सड़क दुर्घटना, आपदा मित्र जान बचाएंगे। होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट और सिविल डिफेंस के ऐसे ही 22 स्वयंसेवक आपदा मित्र बनने के विशेष प्रशिक्षण के लिए बृहस्पतिवार को आगरा से रवाना हुए। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने आपदा मित्रों की बस को हरी झंडी दिखाई। 2 से 13 जनवरी तक इन्हें लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपदा विशेषज्ञ शिव कुमार, एसडीआरएफ से अजय बघेल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो