दिव्यांग बच्चों के साथ कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य
आगरा। समग्र शिक्षा के तहत मलपुरा में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी माैर्य ने दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटे। उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल गए। कैबिनेट मंत्री ने नाै दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल, 20 को व्हीलचेयर, सात को सीपी चेयर, 12 को रोलेटर, 38 को एमआर किट, छह को सुगम्य केन, 26 को हियरिंग ऐड और 18 दिव्यांग बच्चों को कैलिपर्स दिए। मौके पर बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड, बीईओ अकोला धर्मराज सरोज,जिला समन्वयक कुलदीप तिवारी आदि माैजूद रहे।