फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नोएडा के लिए सीधे बस सेवा जल्द

Sun, 12 May 2024 03:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बस स्टैंड से शीघ्र ही नोएडा के लिए सीधी बसें यात्रियों को मिल सकेंगी। इसके लिए डिपो ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी डिपो से एक भी बस का संचालन नोएडा के लिए नहीं हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना होता है। कासगंज के जिन यात्रियों को फिलहाल नोएडा जाना पड़ता है, उन्हें दिल्ली जाने वाली बस में सफर करना पड़ता है। वहां जाकर वह नोएडा के सेक्टर 62 पर उतरते हैं। तब जाकर नोएडा बस स्टैंड पहुंचते हैं। इसका कारण है कि फिलहाल नोएडा जाने के लिए डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं हो रहा है, लेकिन अब यात्रियों की दिक्कतें कम हो जाएंगी। रोडवेज बस स्टैंड से सीधे नोएडा के लिए दो बसों के संचालन किए जाने की तैयारी की जा रही है। इन बसों का संचालन चार जून को मतगणना संपन्न होने के बाद से किए जाने की योजना है। इसके बाद से नोएडा के यात्रियों को सहूलियत भरा सफर मिल सकेगा। एआरएम ओम प्रकाश का कहना है कि नोएडा के लिए दो बसों के संचालन किए जाने की योजना है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। चुनावों की समाप्ति के बाद बस का संचालन शुरु किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही समय सारिणी भी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें