फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कर्मी उत्पीड़न पर डीआईओएस ने प्राचार्या से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 12 Mar 2024 10:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या डिग्री कॉलेज में कर्मचारी के उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। अंशकालिक कर्मचारी ने प्राचार्य पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम से की है। इस परिपेक्ष में डीआईओएस ने प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, प्राचार्य ने कर्मचारी को गोपनीयता भंग करने का आरोपी बताया।नगर पालिका के अधीन श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या डिग्री कॉलेज में अंशकालिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत ग्राम जखेरा निवासी कर्मवीर सिंह ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानू शर्मा पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि प्राचार्य जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग करती हैं। उसने शिकायत महाविद्यालय की प्रबंधक पालिकाध्यक्ष मीना महेश्वरी और जिलाधिकारी से की। इस परिपेक्ष्य में डीआईओएस पीके मौर्य ने प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में प्राचार्य का कहना है कि संबंधित शिकायतकर्ता दैनिक वेतन भोगी अंशकालिक कर्मचारियों के रूप में तैनात था। वह पिछले दिनों महाविद्यालय छोड़ कर चला गया। उसने विद्यालय की गोपनीयता भंग की है। मामले की जानकारी से महाविद्यालय की प्रबंधक पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया जा चुका है। उनका कहना है कि डीआईओएस का पत्र उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होते ही स्पष्टीकरण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें