कासगंज। अमांपुर की न्याय पंचायत नादरमई के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय नादरमई में हुआ। प्रतियोगिता में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय नादरमई के दिलीप और उच्च प्राथमिक विद्यालय नादरमई के रिंकू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता। ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में दिलीप और 100 व 200 मीटर में कृष्णा ने बाजी मारी। लंबी कूद में दिलीप ने जीत हासिल की। कबड्डी में बालक वर्ग में जारई विजेता और शेरपुर उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में ज्योति और 100 व 200 मीटर दौड़ में अंशिका ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रिंकू और 200 व 400 मीटर दौड़ में श्याम ने बाजी मारी। कबड्डी में नादरमई विजेता व जारई की टीम उपविजेता रहा। लंबी कूद में रिंकू ने जीत हासिल की। लंबी कूद में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान पाया। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, रूपेंद्र सिंह, कमल किशोर, वीरपाल सिंह, अंकिता जैन, रेखा गुप्ता, नीरज यादव, जशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।