आगरा। जिले की 104 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खुलेंगी। जहां कंप्यूटर, ई-बुक्स व अन्य डिजिटल सामग्री उपलब्ध होगी। विभिन्न प्रतियोगी विषयों की पुस्तकें भी होंगी। ग्रामीण बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रत्येक लाइब्रेरी पर सरकार करीब 4 लाख रुपये खर्च करेगी। दो लाख रुपये पुस्तकों और 1.30 लाख रुपये डिजिटल उपकरण एवं सात हजार रुपये फर्नीचर पर खर्च होंगे।