फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीआईजी ने रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण का लिया जायजा

Thu, 19 Jun 2025 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में नई पुलिस लाइन का निरीक्षण करते अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चौधरी सा​थ में एसपी अंक
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बुधवार को पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का दौरा करके व्यवस्थाओं का देखा। पुलिस लाइन में सिपाही भर्ती-2023 में सफल रहे अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण चल रहा है। बुधवार को डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने एसपी अंकिता शर्मा के साथ प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों के रहने की व्यवस्था, बैरक, भोजनालय, शौचालय व अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और बैरक की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ सदर आंचल चौहान और प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें