फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 44 डिग्री तापमान के बीच घरों से निकलना हुआ मुश्किल

Sun, 16 Jun 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है। शनिवार को 44 डिग्री तापमान के बीच गर्म हवाएं चलीं तो लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिया। शनिवार को सुबह आठ बजे से ही सूर्य देव ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। तेज धूप के बीच गर्म हवाओं का दौर शुरू हुआ। दोपहर के 11 बजे तो गर्म हवाओं के चलते शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। शनिवार की दोपहर जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री नापा गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने जिले के लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच घरों से बाहर न निकले। खासकर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएमओ ने कहा कि ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। बाजार में अधिक मिर्च मसाले बाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचाव करें। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें