फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सैंया के चार पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के चार प्रमुख पेट्रोल पंपों पर डीजल की आपूर्ति ठप होने से अफरातफरी मच गई है। डीजल समाप्त होने के कारण क्षेत्रीय किसानों और वाहन चालकों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वे बिना तेल लिए वापस लौटने को मजबूर हैं। पेट्रोल पंप स्वामियों ने तेल कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने डीजल के लिए निर्धारित धनराशि पहले ही एडवांस में जमा कर दी है, इसके बावजूद कंपनी द्वारा आपूर्ति नहीं भेजी गई है। खेती-किसानी के सीजन में डीजल न मिलने से स्थानीय किसानों में भारी रोष है। डीजल की अनुपलब्धता से न केवल कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि परिवहन व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें