फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर पर बढ़े दाम लेकिन पेट्रोल-डीजल के रहे स्थिर, जानिए आगरा में कितनी है कीमत

Fri, 26 Feb 2021 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ। आगरा में पेट्रोल 89.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 81.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इससे पहले आगरा में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ था। 
विज्ञापन


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें