03एमएनपी-06-मृतक संदीप उर्फ आशीष का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
घिरोर। थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक मोपेड सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देख परिजन को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के गांव कोसोन निवासी संदीप सिंह (32) परिवार का भरण पोषण करने के लिए कस्बा घिरोर के रहने वाले एक व्यक्ति की पिकअप चलाता था। रोजाना शाम को वह गाड़ी खड़ी करने के बाद घर आता था। बुधवार की शाम भी वह गाड़ी खड़ी करने के बाद मोपेड से घर आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद मोपेड एक पेड़ से जा टकराई। बृहस्पतिवार की सुबह दौड़ लगाने गए गांव के कुछ युवकों ने संदीप का शव कोसोन मार्ग ककरारा के पास पड़े देखा, जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।