कागारौल। भीषण गर्मी के कारण कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन दिनों क्षेत्र में डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। तेज धूप, लू और दूषित पानी के सेवन से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना उल्टी-दस्त, खाज-खुजली, जुकाम, खांसी के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक आरके सिंह ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए बताया कि गर्मी में अधिक से अधिक पानी पिएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें और बासी या खुले में रखे खाद्य पदार्थों से परहेज करें। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराएं।