फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रीतिकालीन साहित्य के आयामों पर विद्वानों का संवाद 13 से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्रीमती बीडी जैन कन्या महाविद्यालय और हिंदुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में 13 व 14 मार्च को कॉलेज में “रीतिकालीन साहित्य के विविध आयाम” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। संयोजिका डॉ. अंकिता तिवारी ने बताया कि हिंदी साहित्य में रीतिकाल को प्रायः दरबारी और अतिशयोक्ति से जोड़कर उपेक्षित किया गया है, जिससे प्रेम, भाव की कोमलता और सृजनात्मकता के अनेक आयामों का समुचित मूल्यांकन नहीं हो सका। इसी विषय पर व्यापक संवाद के उद्देश्य से संगोष्ठी की जा रही है। प्राचार्या प्रो. वंदना अग्रवाल ने बताया कि संगोष्ठी में वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, कुशीनगर, कपिलवस्तु और ललितपुर सहित कई स्थानों से विद्वान भाग लेंगे। समन्वयक प्रो. शिखा श्रीधर ने बताया कि उद्घाटन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी करेंगी। जबकि दूसरे दिन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चंद लोहनी की उपस्थिति रहेगी। डॉ. अर्चना सिंह ने सत्रों और उपविषयों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. नेहा विश्वकर्मा, प्रो. नीलम कांत, प्रियंका रानी, अनुपम यादव, प्रो. मीरा अग्रवाल, प्रो. अनुराधा गुप्ता और प्रो. किरण सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें