फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Test: आगरा के ध्रुव जुरैल इंग्लैंड में दिखाएंगे बल्ले का दम, प्रशंसकों में हर्ष की लहर

Sat, 13 Jan 2024 06:54 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इसके शुरूआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। इस टीम में आगरा के ध्रुव जुरैल को तीसरे विकेटकीपिंग विकल्प के रूप में चुना गया है।
 
विज्ञापन
ध्रुव जुरैल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरैल का चयन पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। इसके पहले वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेल चुके हैं।
विज्ञापन


ध्रुव का चयन इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए किया गया है। इसके पहले वह भारतीय ए टीम से भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। उनके चयन से डिफेंस कॉलोनी में उनके घर में खुशी का माहौल है।

आगरा के दीपक चाहर, राहुल चाहर के बाद अब डिफेंस कॉलोनी के ध्रुव जुरैल ने भी भारतीय टीम में जगह बना ली है। शुक्रवार को इंग्लैंड दौरे पर पहले दो टेस्ट मैचों की टीम की में उनके नाम की घोषणा से आगरा में उनके प्रशंसकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्राॅफी खेल रहे ध्रुव ने इस सीजन में अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था। इस आधार पर सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए ध्रुव का चयन हुआ है। ध्रुव श्रीलंका में खेली गई सीरीज में इंडिया अंडर-19 के कप्तान भी रह चुके हैं। ध्रुव के चयन पर कोच परवेंद्र यादव, डीसीएए के अध्यक्ष सुनील जोशन, सचिव प्रकाश कौशल, सर्वेश भटनागर, रमन दीक्षित आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें