फतेहपुर सीकरी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय नाजिरपुरा के तीन विद्यार्थियों धीरज, ज्योति और काजल ने सफलता हासिल की है। इनमें धीरज ने जिले में 5वीं रैंक पाकर अपनी मेधा ओर मेहनत का लोहा मनवाया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक नित्य किशोर उपाध्याय, बनवारी लाल और एवम रोजी अरोरा ने विद्यालय की ओर से सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।