बाह: नंदगवा में अटेर पुल को चालू कराने के लिए भाकियू ने धरना की बनाई रणनीति
बाह। मध्य प्रदेश के भिंड एवं उत्तर प्रदेश के जैतपुर के बीच चंबल नदी के अटेर घाट पर बने पुल पर एसडीएम, डीएम को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी आवागमन शुरू नहीं हुआ है। भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया पुल पर आवागमन शुरू कराने के लिए 25 जून से नंदगवा में धरना शुरू होगा। धरने को कामयाब बनाने के लिए गढ़ीरम्पुरा में ग्रामीण किसानों के साथ बैठक की। निर्णय लिया पुल पर आवागमन शुरू किए जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान जितेंद्र सिंह तोमर, रामदत्त वर्मा, सत्यप्रकाश, श्रीनिवास मिश्र आदि मौजूद रहे।