आगरा। जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोमवार को भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में 14 अप्रैल से श्रीराम पार्क में शुरू होने वाले 25 समोशरण महामंडल विधान के प्रचार के लिए वाहन रैली निकाली गई। उपाध्यायश्री के सानिध्य में मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं ने हाथों में धर्म ध्वजा और बैनर लेकर जय जिनेंद्र का जयघोष किया। महिलाओं की विशेष भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दीपक जैन, अजय जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, शैलू जैन, पूजा जैन, वंदना जैन, प्रिया जैन, नीतू आदि मौजूद रहे।