फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुश्ती में धर्मपाल और जोगेंद्र पहलवान जीते

Wed, 12 Nov 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पटियाली के गांव पीतम नगर हरोडा में पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि र
विज्ञापन
पटियाली। गांव पीतम नगर हरोड़ा में बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम और दांव-पेच दिखाए। बंगश नगर के धर्मपाल और सिकंदरपुर के जोगेंद्र पहलवान ने कुश्ती के मुकाबले जीते। वहीं, तीसरा मुकाबला बराबर रहा। पहली कुश्ती में बंगश नगर के धर्मपाल ने बदायूं के छोटेलाल को हराकर जीती। दूसरी कुश्ती में सिकंदरपुर के जोगेंद्र पहलवान ने अलीगढ़ के रिंकू पहलवान को हराया। अंतिम कुश्ती सिरावल के तूफान पहलवान और हाथरस के सुखवीर पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेच लगाते हुए दर्शकों की तालियां बटोरीं। कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान आयोजक कमलेश सिंह, सतेन्द्र, रेवारी, अंग्रेज सिंह, अमर सिंह, होशियार सिंह, मोर सिंह, आराम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें