एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के पास बने ढाबों का निरीक्षण करते एसीपी
फतेहाबाद। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा फतेहाबाद के निकट अवैध अतिक्रमण को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस ने अभियान चलाया। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने फतेहाबाद पुलिस फोर्स के साथ एक्सप्रेस-वे के आसपास अवैध रूप से खड़े वाहनों और सर्विस रोड पर नियम विरुद्ध संचालित ढाबों की जांच की। पूर्व में संचालित ढाबे बंद मिले। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे और सर्विस रोड पर खड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। एसीपी ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर अवैध अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।