फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिव भक्ति से खुलते हैं कल्याण के द्वार

विज्ञापन
जैतपुर के रीछापुरा गांव में ​शिव महापुरा कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई विधायक प
विज्ञापन
-रीछापुरा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव महापुराण कथा
विज्ञापन

बाह। जैतपुर के रीछापुरा गांव में रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव महापुराण कथा में योगेंद्र नाथ त्रिपाठी महाराज ने कहा शिव भक्ति से जीवन में शांति, सदभाव और कल्याण के द्वार खुलते हैं। आध्यात्मिक शांति और पितरों के कल्याण के लिए शिव महापुराण कथा सुननी चाहिए। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा का अमृतपान कर कहा कि भारतीय पुराण सनातन की जड़ों को सींचते हैं। भारतीय सनातन संस्कृति के उत्थान में कथाओं की एवं महापुरुषों की भूमिका अहम है। इससे पहले मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान परीक्षत अरविंद सिंह भदौरिया, शैलजा भदौरिया, पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह भदौरिया, सोनू प्रधान, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, शत्रुघ्न सिंह, भाव सिंह नरवरिया, विद्याराम प्रधान, लालू तोमर प्रधान आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें