फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कादरगंज घाट पर गंदगी के बीच श्रद्धालुओं को करना पड़ेगा स्नान

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंगा अवतरण दिवस पर बड़ी संख्या में गंगाघाट पर श्रद्घालु स्नान करेंगे। गंगाघाट पर चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंगाघाट पर कोई सफाई व्यवस्था नहीं की गई है। इसी गंदगी के बीच श्रद्धालु गंगा में स्नान करने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों ने घाट की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

घाट पर तमाम अव्यवस्थाएं हैं। घाट पर शौचालय भी नहीं लगाए गए हैं। हर जगह गंदगी नजर आ रही है। गंदगी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी। कादरगंज के पूरे घाट पर जले शबों की राख है। बांस, रस्सी, कपड़े जगह-जगह बिखरे पड़े हैं। खंडित मूर्तियां पूजा की प्रयोजित सामग्री जगह-जगह बिखरी पड़ी है। घाट का समतलीकरण नहीं हुआ है ना ही खतरे के निशान लगाए गए हैं। जबकि गंगा में इस समय पानी बढ़ा है। गंगा में डूबने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के संग्राम सिंह चौहान का कहना है कि प्रशासन के स्तर से यहां व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। गंगा दशहरा पर बड़ा स्नान पर्व है। इसके लिए घाट पर सफाई भी नहीं कराई गई है और ना ही शौचालय आदि की व्यवस्थाएं हैं। मंगलवार को दशहरा मेला का आयोजन होना है। जगदीश शर्मा, पूर्व अध्यापक कृष्ण अवतार, प्रभात किशोर सक्सेना, जसबीर प्रधान, सरवन बघेल, डॉ. कृष्णवीर, राधे मिश्रा आदि लोगों ने कादरगंज घाट की सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें