फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अव्यवस्था और जाम से परेशान हुए श्रद्धालु

Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में बुद्ध पू​र्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर कासगंज-बदायूं मार्ग पर जाम में फंसे वाहन ।
विज्ञापन
कासगंज। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगास्नान करने के लिए बड़ी संख्या में देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु स्थानीय गंगा घाट पहुंचे। ऐसे में उन्हों यहां की लचर यातायात व्यवस्था से भी जूझना पड़ा। अव्यवस्था और पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण भारी भीड़ के चलते सुबह से आवागमन की सुचारु नहीं हो सका। सोमवार को वाहनों में सवार होकर तीर्थनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं को यहां जगह-जगह जाम की समस्या से जूझना पड़ा। कासगंज-बरेली मार्ग, कछला गंगा घाट पर गंगा पुल और कासगंज गेट की ओर काफी जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं ने अपने वाहन पेड़ों के नीचे गर्मी से बचाव के लिए खड़े कर रखे थे जिसके कारण जाम की स्थिति कई बार बनी। सोरोंजी कोतवाली पुलिस व कछला पर बदायूं जनपद की पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन जगह-जगह वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण दिक्कत हो रही थी। वहीं सोरोंजी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के समय जाम लगा। भीषण गर्मी में जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगरिया से कछला के बीच वाहन रुक-रुक चले। कमोवेश यही हाल कछला से कासगंज जाने वाले मार्ग पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें