फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किए देवदर्शन, ढोल और नगाड़ों के साथ निकाली सांध्य परिक्रमा

Sun, 07 Sep 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में सांध्य परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : सोरोंजी में सांध्य परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
सोरोंजी। गंगा वराह सांध्य परिक्रमा संकीर्तन मंडल द्वारा सांध्य परिक्रमा का आयोजन किया गया। वराह मंदिर से सांध्य परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। परिक्रमा में ढोल नगाड़े बजाते हुए श्रृद्धालु हरि की पौड़ी की परिक्रमा करते भगवान वराह व मां गंगा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग स्थित मंदिरों कालीशंकर महादेव, भादवा माता, पेड़े वाले हनुमान जी,बलदेव जी, सिद्ध विनायक, अन्नपूर्णा माता, रघुनाथ जी, बालाजी दरबार, लक्ष्मण जी, सिद्ध हनुमान, सोमेश्वर दरबार, मानस मंदिर, गंगा माता, राधा कृष्ण, शनिदेव, परशुराम, तुलसीदास, जगन्नाथ, श्याम वराह, काली शंकर महादेव आदि मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की। परिक्रमा का समापन वराह मंदिर पर हुआ। यहां क्षेत्राधीश भगवान वराह की महा आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान राधा कृष्ण विजय, चंद्रशेखर पचौरी, देवांश शर्मा, सुमित दीक्षित, मुकेश निर्भय, बल्लीस सरपंच, शिवम स्वामी, ब्रजभूषण तिवारी, कमल नयन वशिष्ठ, प्राज्ञेश द्विवेदी, दयाशंकर तिवारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें