कासगंज में चामुंडा माता मंदिर का निरीक्षण करती डीएम व एसपी । स्रोत-
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दुर्गा अष्टमी व दुर्गा नवमी पर मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने चामुंडा मंदिर पर जाकर सुरक्षा, सफाई, यातायात प्रबंधन व्यवस्था को देखा और श्रद्धालुओं से बातचीत की। साथ ही कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए। दोनों ही अधिकारियों ने मां चामुंडा के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, जल, प्रकाश, चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने मंदिर के पुजारी से भी वार्ता की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।