बटेश्वर। ऐतिहासिक तीर्थ धाम बटेश्वर स्थित ब्रह्मालाल महादेव मंदिर में सोमवार को जसवंतनगर (इटावा) के इटवा से आए भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर विशेष अनुष्ठान किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा को नेजा अर्पित किया। मंदिर परिसर में दंडवत होकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और आशीर्वाद की कामना की।