फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: देर तक बस स्टैंड पर वाहनों का इंतजार करते रहे श्रद्धालु

Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ भरने के लिए कांवड़ियों को गंगाघाट पर पहुंचने के लिए वाहनों की कमी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। रोडवेज बस स्टैंड पर श्रद्धालु वाहनों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

कांवड़ भरने आने वाले श्रद्धालु ज्यादातर अपने वाहनों से आ रहे थे। वहीं ग्रामीण इलाके श्रद्धालु ट्रैक्टर - ट्रॉली और लोडर वाहनों से पहुंच रहे थे। वाहनों की छतों पर खाली कांवड़ें रखीं हुईं थीं। लगातार गंगाघाट की ओर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। तमाम श्रद्धालु ट्रेनों से भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें