फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां गंगा की महाआरती में उमडे़ श्रद्धालु

Fri, 06 Jun 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर गंगा समग्र के तत्वाधान में बृहस्पतिवार की देर शाम हरि की पौड़ी के पांच छतरी वाले घाट पर गंगा मैया की भव्य महाआरती का आयोजन किया। आरती से पूर्व पं. नरेश वेदांती व दिलीप शास्त्री ने मां गंगा के जन्म व पृथ्वी पर अवतरित होने की कथा पर प्रवचन किए। सूकरक्षेत्र में हरिपद गंगा, वृद्ध गंगा व भागीरथी गंगा के संगम की पौराणिक महत्ता पर प्रकाश डाला। मां गंगा का पंचाभिषेक किया गया। सस्वर गंगा लहरी का पाठ किया गया। डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा ने गंगा मैया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर महाआरती का शुभारंभ किया। मां गंगा की आरती में शामिल सैकडों श्रद्धालु हाथों में प्रज्वलित दीप लिए मां गंगा की आरती गा रहे थे। आरती समापन के बाद दीप गंगाजी में प्रवाहित कर दिए गए। एक साथ सैकडों दीपों का गंगाजी में प्रवाहमान अद्भुत अनोखी छटा बिखेर रहा था। हरिपदी के अन्य घाटों पर भी चारों ओर श्रद्धालु गंगाजी में जलते हुए दीप प्रवाहित कर रहे थे। गंगा मैया की जय व हर हर गंगे के गूंजते गंगा भक्तों के गगनभेदी स्वर गंगा मैया की आस्था के प्रति पराकाष्ठा का प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें