फतेहाबाद रोड़ स्थित एक रिजॉर्ट्स में श्री गिरिराज सेवा मंडल परिवार की ओर से नौका विहार करते ठाक
- फोटो : योगेश कुशवाहा
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित एक रिसॉर्ट में श्रीगिरिराज सेवा मंडल परिवार की ओर से पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में ठाकुरजी का नौका विहार एवं प्रसाद महोत्सव मनाया गया। विशेष रूप से सजाई गई नौका में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। शुभारंभ अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सह संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक महंत कपिल नागर और अजय सिंघल ने किया। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान वीरेंद्र सिंघल, विजय अग्रवाल, मयंक जैन, आशीष गुप्ता, अतुल गोयल, विकल गर्ग आदि मौजूद रहे।