फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रद्धालुओं के ऑटो को कार ने मारी टक्कर, 8 घायल

Sat, 22 Jun 2024 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंद्राराऊ मार्ग पर ढोलना क्षेत्र के अथैया के निकट शु्क्रवार की सुबह गंगा स्नान कर लौट रहे ऑटो सवार श्रद्धालुओं को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार 8 श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ के गांव विरावर निवासी राहुल (38), उसकी पत्नी लक्ष्मी (36), पुत्री आरोही (5), एक माह का पुत्र दक्ष एवं पड़ोस के ही गांव नगला अड़ू निवासी ममता (18), गमा देवी (60), मुकेश (30), उसकी पत्नी ललिता (28) कछला गंगा घाट से गंगा स्नान कर वापस अपने गांव जा रहे थे।
तभी अथैया के निकट पीछे से उनके ऑटो को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सभी लोग घायल हो गए। घटना पर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें