फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर मंदिर के फिसलन भरे मार्ग से श्रद्धालु गुजरने को मजबूर

Thu, 15 Jan 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर मंदिर मार्ग पर जल भराव से फिसलन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर में शिव मंदिर श्रंखला के घाट विकसित होने के बाद श्रद्धालु एवं सैलानियों की आवक बढ़ गई है। मंदिर श्रंखला के पार्श्व में अटल संकुल केन्द्र, जैन तीर्थ शौरीपुर, कल्यानपुर, भरतार एवं बुढैरा गांव जाने के लिए सड़क बनी है। इसी सड़क पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के घर के अवशेष मौजूद हैं। बटेश्वर के प्राचीन किला एवं मंदिर श्रंखला के बीच से गुजरने वाली सड़क पर जल भराव से दलदल एवं फिसलन की स्थिति पैदा हो गई है। अटल संकुल केन्द्र एवं शौरीपुर जाने वाले श्रद्धालु एवं सैलानी तथा कल्यानपुर, भरतार एवं बुढैरा गांव आने जाने वाले ग्रामीण फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। अटल जी के परिजनों ने सड़क पर हादसे की आशंका जताते हुए जल भराव से मुक्ति के लिए धरना प्रदर्शन किया था। धरना स्थल पर एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, बीडीओ नीरज तिवारी आदि पहुंचे थे। तत्काल पानी की निकासी की गई थी, समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया गया था। राकेश वाजपेयी, अश्वनी वाजपेयी, चरन सिंह यादव, जगवीर सिंह, ब्रजवीर सिंह आदि ने बताया कि पानी की निकासी का इंतजाम नहीं होने से आए दिन जल भराव की समस्या बनी रहती है। जिससे हादसे का खतरा तो रहता ही है, सैलानी भी परेशान होते हैं। जनहित में समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई है। बाह के बीडीओ नीरज तिवारी ने बताया कि जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें