इरादतनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को इरादतनगर कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल तक माता रानी की भक्ति की बयार बहती नजर आई। सुबह की पहली किरण के साथ ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। कस्बे के प्रसिद्ध मां शीतला देवी मंदिर, माता लुहेंटा वाली मंदिर, बृथला कुंड स्थित दुर्गा माता मंदिर, पुसेंता के पथवारी मंदिर व माता दुर्गा मंदिर, प्रसिद्ध चामड़ माता मंदिर, गढ़ी अहीर स्थित माता रेहना वाली मंदिर, मिहावा के रामजानकी मंदिर परिसर स्थित माता मंदिर और ग्वालियर हाईवे के शनिदेव मंदिर परिसर स्थित देवी मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।