फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक टीम के कोच बने देवेंद्र झा

विज्ञापन
देवेंद्र झा
विज्ञापन
आगरा। आगरा रेल मंडल में कार्यरत देवेंद्र प्रताप झा को भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में मुख्य कार्यालय अधीक्षक (कार्मिक) के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से खेल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्हें ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 25 से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे टीम का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेंद्र के अनुसार, इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर मध्य रेलवे टीम के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों आदित्य सिंह राणा और सिद्धार्थ वर्मा का चयन भी किया गया है। देवेंद्र के कोच बनने पर रेल मंडल में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें