फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में देवेंद्र प्रथम

Fri, 29 Dec 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में बृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृहस्पतिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी हुई। देवेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपदीय प्रदर्शनी में जिले के व्यवसाइयों, किसानों, दस्तकारों ने भाग लिया। फूलगोभी, पत्तागोभी, चाइनीज किन्नू, किन्नू बड़े आकार के, रेड माल्टा, ग्रे फूड, शिमला मिर्च, राजमा, स्टार फ्रूट अमरक, मौसमी, बड़ा आलू, टमाटर आदि का प्रदर्शन किया। दस्तकारी में तारकशी के चाबी के गुच्छे, संदूकची और मूर्ति कला भी प्रदर्शित की गई। मूर्तिकला का भी प्रदर्शन हुआ। प्रतियोगिता में सिराज अजीज ने द्वितीय व प्रेम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। हरीबाबू शाक्य, नेमीचंद्र शाक्य, कमल शाक्य, अनार सिंह, जयराम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉलों को भी देखा। इस मौके पर विद्यालय के चैयरमेन डॉ. अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डॉ. किरन सौजिया, प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा, इंचार्ज चंद्रशेखर अप्पा, कहकशा, अध्यापक डॉ. नेम कुमार, प्रेमलता दीक्षित, एएनओ प्रदीप कुमार, सीटीओ कीर्ति आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें