फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विकासः एमआएफ प्लांट में जल्द शुरू होगा कूड़े का निस्तारण

Sat, 13 Jul 2024 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कासगंज, गंजडुंडवारा एवं भरगैन में कूड़े का निस्तारण एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसेलिटी) प्लांटों के माध्यम से हो सकेगा। जिसमें गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा और प्लास्टिक को अलग अलग किया जाएगा। एमआरएफ प्लांट की स्थापना तीनों स्थानों पर पहले ही हो गई थी, लेकिन विद्युत कनेक्शन के अभाव में यह प्लांट संचालित नहीं हो पा रहे थे। डीएम ने प्लांट का संचालन शुरू करने के लिए विद्युत निगम को कनेक्शन के निर्देश दिए। निर्देशों पर भरगैन और गंजडुंडवारा में विद्युत कनेक्शन हो गए हैं। एक-दो दिन में कासगंज नगरपालिका के एमआरएफ प्लांट का कनेक्शन हो जाएगा।एमआरएफ प्लांट की मशीनें विद्युत कनेक्शन न होने के कारण संचालित नहीं हो पा रहीं थीं। ऐसी स्थिति में निकाय प्रशासन कूड़े का निस्तारण करने के लिए सफाईकर्मियों के माध्यम से निस्तारण कराने में जुटा था। विद्युत निगम तीनों एमआरएफ प्लांट को कनेक्शन नहीं दे रहा था। जिसके कारण शासन की प्राथमिकता की योजना अधर में लटकी हुई थी। निकायों के द्वारा विद्युत कनेक्शन न होने की स्थिति के बारे में डीएम मेधा रूपम को जानकारी दी गई। डीएम ने इस मामले को संज्ञान लिया और विद्युत निगम के अधिकारियों को लापरवाही के लिए कसा। अभी तक गंजडुंडवारा और भरगैन के एमआरएफ प्लांट का विद्युत कनेक्शन शुरू कर दिया गया है। कासगंज प्लांट का कनेक्शन एक दो दिन में होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें