फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव स्मारक पहुंची राजस्व टीम ने की भूमि की पैमाइश

सार

नगर में बने देव स्मारक को खुलवाने के लिए प्रशासन ने अब कार्य तेज कर दिया है।इसके पीछे टीम की मंशा ये जानने की थी कि स्मारक की भूमि पूरी है या नहीं।इसमें महाकवि देव के वंशजों के साथ ही अन्य गणमान्य लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
21एमएनपी-37-देव स्मारक की पेमाइश करती राजस्व विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुसमरा। नगर में बने देव स्मारक को खुलवाने के लिए प्रशासन ने अब कार्य तेज कर दिया है। बुधवार को दूसरी बार राजस्व टीम ने स्मारक पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। इसके साथ ही आसपास के लोगों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

अमर उजाला ने देव स्मारक की बदहाली की खबर हिंदी दिवस पर प्रकाशित की थी। इसके बाद से ही प्रशासन ने देव स्मारक को खुलवाने के लिए पहल की थी। दो दिन बाद ही एसडीएम किशनी और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी थी। वहीं बुधवार को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अभय रंजन के साथ दोबारा राजस्व विभाग की टीम देव स्मारक पहुंची। टीम ने अभिलेखों के अनुसार स्मारक की पैमाइश की। इसके पीछे टीम की मंशा ये जानने की थी कि स्मारक की भूमि पूरी है या नहीं। कहीं भूमि पर कोई कब्जा तो नहीं है। हालांकि पैमाइश में भूमि पूरी निकली।
पैमाइश के बाद टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी भी जुटाई। अधिशासी अधिकारी अभय रंजन ने बताया कि जल्द ही स्मारक खुलवाया जाएगा। इसके लिए एक संचालन समिति भी गठित की जाएगी। इसमें महाकवि देव के वंशजों के साथ ही अन्य गणमान्य लोगों को शामिल किया जाएगा। टीम में लेखपाल पंकज यादव, लिपिक अमित मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें