फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अगले साल तक के लिए टला सर्किल रेट का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में जमीन की सरकारी दरें तय करने की प्रक्रिया फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है। जिला प्रशासन सर्किल रेट की नई दरें जारी करने के लिए कदमताल कर रहा था लेकिन जनगणना के पहले चरण के बाद एमएलसी चुनाव, एसआईआर और अब विधानसभा चुनाव की तैयारियाें के बीच गणना का दूसरा चरण शुरू होने के बाद इसके अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। एडीएम प्रोटोकॉल संदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी तहसीलों से करीब पचास बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही थी। माना जा रहा था कि लगातार हो रहे शहर के विस्तार और विकास योजनाओं की वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में 15 से 20 फीसदी तक सर्किल रेट में बदलाव हो सकता है। अधिकारी भी शासन की ओर से तय किए गए मापदंड के आधार पर ही मंथन में जुटे थे। हालांकि अब विधानसभा चुनाव, मतदाता सूची के शुद्धीकरण और जनगणना के चलते अफसरों ने इस प्रक्रिया को रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें