फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विजय हजारे ट्रॉफी में ध्रुव की एक और शानदार पारी

विज्ञापन
ध्रुव जुरैल
विज्ञापन
आगरा। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह न मिलने के बावजूद आगरा के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरैल का शानदार फॉर्म घरेलू क्रिकेट में लगातार देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राजकोट में विदर्भ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ध्रुव जुरेल ने 61 गेंदों पर एक छक्के और पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाए। ध्रुव की इस पारी की बदौलत यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ क्रिकेट टीम की टीम 50 ओवर में 285 रन ही बना सकी। इस तरह उत्तर प्रदेश ने यह मुकाबला 54 रन से अपने नाम कर लिया। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद राष्ट्रीय टीम में चयन न होने से ध्रुव के साथ ही आगरा के खेलप्रेमियों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें