फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

Wed, 11 Oct 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। , निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में आंकिक शाखा, आईजीआरएस सेल, रीडर कार्यालय, मॉनिटरिंग सेल आदि शाखाओं एवम दस्तावेजों को चैक किया।निरीक्षण में खामियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और सुधार के निर्देश दिए।पुलिस उपमहानिरीक्षक के पहुंचते ही पुलिस कर्मियों ने उनको सलामी दी। मान प्रणाम स्वीकार कर वे पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। शाखा शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत रजिस्टर को चेक किया।कर्मियों को आने वाले फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने एवं उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसी के साथ कार्यालय में विभिन्न शाखाओं को चेक किया और जो भी खामियां देखने को मिली उनका सुधार करने तथा दस्तावेजों का रख रखाव को दुरूस्त रखने के निर्देशित किया। कार्यालय परिसर, आंकिक शाखा, रीडर कार्यालय, मॉनिटरिंग सेल व मानवाधिकार सेल आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से की जनसुनवाई
कासगंज। पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ शलभ माथुर व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस कार्यालय पर उपस्थित रहकर ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से जनसुनवाई की। लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें