फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

Wed, 24 Jul 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन दिन पूर्व शहर के पाठक हॉस्पिटल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत का मामला डिप्टी सीएम तक पहुंच गया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मामले में सीएमओ को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ के निर्देश पर बुधवार की देर शाम डिप्टी सीएमओ ने हॉस्पिटल पहुंचकर प्रसूता को भर्ती और उपचार संबंधी अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला गहियर निवासी अनुज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी का तीन दिन पहले शहर के पाठक हॉस्पिटल में सीजेरियन प्रसव कराया गया था। सीजेरियन प्रसव के दौरान लक्ष्मी ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्त्राव होने के कारण लक्ष्मी की मौत हो गई थी। प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। स्टाफ और डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।प्रकरण संज्ञान में आने के बाद उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नामित कर चार दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। डिप्टी सीएमओ टीम के साथ बुधवार को पाठक हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने डाक्टर- स्टाफ से जानकारी करने के बाद प्रसूता के भर्ती अभिलेखों की जांच की। अब वह अपनी रिपोर्ट सीएमओ को प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर पाठक हॉस्पिटल में हुई महिला की मौत के प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच अधिकारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें