फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एटा में शिवपाल सिंह को लेकर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- सहयोग करेंगे, तो स्वागत है...

Wed, 16 Nov 2022 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को लोकसभा उपचुनाव में नामांकन कराने के लिए जाने से पहले वह हेलीकॉप्टर से एटा पुलिस लाइन उतरे। यहां कार से मैनपुरी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को एटा में बोले अब मैनपुरी में भी कमल खिलेगा। कमल खिलने का युग आ गया है, साइकिल को जनता ने पंक्चर कर दिया है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को लेकर बोले कि हम किसी की नाराजगी का फायदा नहीं उठाना चाहते। सेवा करने का अवसर मांग रहे हैं।

विज्ञापन


मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को लोकसभा उपचुनाव में नामांकन कराने के लिए जाने से पहले वह हेलीकॉप्टर से एटा पुलिस लाइन उतरे। यहां कार से मैनपुरी के लिए रवाना हुए। इस दौरान मैनपुरी लोकसभा सीट अब तक न जीतने के सवाल पर कहा कि नेताजी का हमारी पार्टी और नेतृत्व सम्मान करता था। इसलिए प्रचार नहीं किया जाता था। मैनपुरी में हमारे दो विधायक हैं, सांसद भी जीतेंगे। 

चुनाव में शिवपाल यादव की भूमिका के सवाल पर कहा कि जो भी सहयोग करना चाहता है, सबका स्वागत है। कमल खिलेगा तो विकास, सुरक्षा, सुशासन मिलेगा। लोग कमल खिलाने के लिए तैयार हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि फिरोजाबाद, बदायूं, आजमगढ़, रामपुर जैसे जिलों को समाजवादी पार्टी अपना गढ़ समझती थी, वो अब कमल का गढ़ हैं। 
विज्ञापन


साथ आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अब कहीं कोई गढ़ नहीं है, प्रदेश और पूरा देश भाजपा का गढ़ है। रामपुर, आजमगढ़ जीते हैं, शत प्रतिशत बड़े अंतर से मैनपुरी भी जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें