फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Video: डिप्टी सीएम कर रहे थे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में निरीक्षण, गेट पर तड़पती रही वृद्धा

Fri, 09 Sep 2022 07:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
डिप्टी सीएम कर रहे थे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जब वे इमरजेंसी में पहुंचे, इसी बीच मुख्य गेट पर 65 साल की एक महिला करीब 20 मिनट तक उपचार के लिए तड़पती रही। वार्ड ब्वॉय भी नहीं पहुंचे, तो परिजन ही महिला को व्हीलचेयर से इलाज के लिए ले गए। 
विज्ञापन





शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी चंद्रकांता (65)जो हार्ट की मरीज हैं उन्हें ई-रिक्शा पर लेकर परिजन इमरजेंसी पहुंचे। यहां इमरजेंसी के गेट पर भीड़ थी। बाहर स्ट्रेचर था, लेकिन चंद्रकांता को व्हीलचेयर की जरूरत थी। इमरजेंसी के गेट पर वार्ड व्वॉय तैनात नहीं मिला। करीब 20 मिनट तक चंद्रकांता ई-रिक्शा पर ही दर्द से तड़पती रही। इसके बाद उनका धेवता अंदर से व्हीलचेयर लेकर आया, जिसमें भी पैर रखने के लिए पायदान नहीं था। जैसे तैसे शिवम ने अपनी मां के साथ अपनी नानी चंद्रकांता को 20 मिनट बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें