एटा में एक कार्यक्रम में आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामलों की गहराई से छानबीन की जा रही है। शराब माफियाओं के अब बुरे दिन आने वाले हैं। कहा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही सभी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी जाएंगी। इस दौरान एक सवाल पर उपमुख्यमंत्री तल्ख हो उठे। जब उनसे पूछा गया कि सड़क बनने के साथ ही टूटने लगती है तो उन्होंने कहा कि यह तो एक प्रक्रिया है, सड़क बनेगी, टूटेगी और फिर बनेगी।
लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जल निगम द्वारा गहरी सीवर की खोदाई कराकर सीवर और पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- एटा को सौगात: उपमुख्यमंत्री ने किया 76 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
लंबे समय तक सुविधाएं चाहिए तो कुछ समय की परेशानी तो उठानी पड़ेगी। कहा कि अब यह नियम है कि जो सड़क खोदेगा, उसी को बनाकर देनी पड़ेगी। कहा कि पिछली सरकार में विकास कार्यों में भेदभाव बरता जाता था, भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं है।