फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीएसटी सर्वे में 10 लाख रुपये जमा कराए

Wed, 07 Aug 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर के एक प्रतिष्ठान पर सर्वे करती जीएसटी की टीम।
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य कर विभाग की जीएसटी टीम ने बुधवार को शमशान घाट रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर किए गए सर्वे में 10 लाख की कर चोरी पकड़ी है। मालिक से 10 लाख रुपये मौके पर जमा कराए हैं। मालिक को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए जीएसटी कार्यालय में अभिलेखों सहित बुलाया गया है।
विज्ञापन


जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर एसआईबी उमाशंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक टीम बुधवार की देर शाम श्मशान घाट रोड पर पहुंची। पवन टेलीकॉम पर पहुंचकर अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। पवन टेलीकॉम में अब कोल्ड ड्रिंक का काम हो रहा है। टीम ने अभिलेखों के आधार पर आय व्यय का मिलान किया। मिलान के बाद 10 लाख रुपये की कर चोरी सामने आई। प्रतिष्ठान मालिक से 10 लाख रुपये मौके पर जमा कराए।
अभिलेख कब्जे में लेकर दुकान मालिक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया। उसको जीएसटी कार्यालय में शेष अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। ज्वाइंट कमिश्रर अनिमेष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में असिस्टेंट कमिश्रर आशीष मिश्रा, राज्य कर अधिकारी आशीष चक, नंद किशोर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें