फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मलेरिया व डेंगू के लिए संवेदनशील 124 गांवों पर विभाग की नजर

Fri, 05 Jul 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने तीन साल से चुनौती बने 124 गांवों पर अभी से फोकस कर लिया है। बारिश के बाद से विभाग ने मलेरिया व डेंगू के लिए संवेदनशील सहित अन्य सभी ग्रामों में दवा का छिड़काव शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम आ जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ते ही मलेरिया ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले के 124 गांव ऐसे हैं जिनमें डेंगू या मलेरिया के मरीज तीन साल से लगातार निकल रहे हैं। इन गांवों में काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक 32 गांव सोरों क्षेत्र के हैं। वहीं गंजडुंडवारा के 25 गांवों में खतरा रहता है। इसके अलावा पटियाली के 12 गांव, सिढ़पुरा के 14 गांव, सहावर के 14 गांव, अमांपुर के 12 गांव, कासगंज के 12 गांव में डेंगू, मलेरिया का अधिक खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग हर साल दवा के नाम पर लाखों रुपये खर्च करता है, फिर भी डेंगू, मलेरिया का सफाया नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों के मन में विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति कुछ न कुछ सवाल उठते हैं।



वर्ष- मलेरिया- डेंगू के मरीज
2021-30-227
2022-17-78
2023-107- 241
2024 -अब तक-4-1




संचारी रोग अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव शुरू करा दिया है। जो गांव सबसे अधिक संवेदनशील हैं उन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। - श्रीकांत, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें