फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेरठ को हरा देवरिया ने जीता खो-खो का खिताब

Sat, 15 Feb 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में विजेता देवरिया की टीम ।
विज्ञापन
कासगंज। देवरिया की टीम ने मेरठ को हराकर तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष खो-खो प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिताबी मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ खिलाडि़यों को पुरस्कार प्रदान किए गए। जिले के फरीदनगर स्थित स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। इसमें देवरिया की टीम ने मेरठ पर 14 अंकों से शानदार जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में देवरिया ने गाजीपुर को 14 अंकों से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ ने जौनपुर को आठ अंकों पराजित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि सोरोंजी ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र यादव, सीओ सदर आंचल चौहान ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ किया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के कप्तानों को ट्रॉफी और खिलाडि़यों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें