फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, आगरा में भर्ती युवक ने तोड़ा दम

Fri, 17 Nov 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में हुए बदलाव के बाद भी जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में साधारण बुखार के साथ ही डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को आगरा में भर्ती जनपद के गांव रठेरा निवासी डेंगू पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में भी शुक्रवार को मरीजों की भीड़ रही। यहां बुखार पीड़ित 44 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम में सर्दी बढ़ी है, लेकिन बुखार के मरीजों की संख्या इसके बाद भी कम होती नजर नहीं आ रही है। बुखार के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। गांव रठेरा निवासी मनीराम यादव के 35 वर्षीय पुत्र संजेश यादव को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने चार दिन तक शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया यहां डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान राहत न मिलने पर बृहस्पतिवार को परिजन उन्हें आगरा ले गए। आगरा के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह संजेश ने दम तोड़ दिया। संजेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में भी शुक्रवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 44 बुखार पीड़ित मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सात मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनमें से दो को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें