बाह में छुट्टा मवेशी के आतंक और यूरिया की कालाबाजारी के विरोध में भाकियू का धरना
बाह। यूरिया और छुट्टा मवेशियों की समस्या का समाधान नहीं होने पर शनिवार को भाकियू ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन। कहा कि छुट्टा मवेशी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इनके कारण सड़क हादसे भी होते रहते हैं। फिर भी पशु कैचर टीम मवेशियों को गोशाला नहीं पहुंचा पा रही है। वहीं, बाजरा खरीद केंद्रों और यूरिया के वितरण में धांधली हो रही है। किसानों की पोर्टल पर दर्ज शिकायतों एवं समस्याओं का गलत निस्तारण करने वालों की जांच कर कार्यवाही किए जाने, बस अड्डे के आस पास अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया गया। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन को और तेज किए जाने की धमकी दी है। धरना प्रदर्शन में श्रवण सिंह भदौरिया, राजीव सिंह भदौरिया, रामअवतार सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, धीरज सिंह राठौड, राजीव यादव, रतीराम सिंह, ओमकार सिंह, चंदा देवी आदि मौजूद रहे।