फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क निर्माण में बाधा बन रही दीवार की ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम की टीम ने बुधवार को विभवकुंज दयालबाग क्षेत्र में सड़क निर्माण के बीच खड़ी अवैध दीवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया था कि निजी रूप से खड़ी की गई यह दीवार सड़क बनने और आवागमन को प्रभावित कर रही है। शिकायत का संज्ञान लेकर निगम प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कराया। इसके बाद प्रवर्तन दल की ओर से पहले संबंधित पक्ष को दीवार स्वयं हटाने का नोटिस दिया गया, लेकिन तय समय में कोई कार्रवाई न होने पर निगम ने खुद हस्तक्षेप करते हुए दीवार को ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि विकास कार्यों और सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें